फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   More than 1.5 lakh cases will be settled in National Lok Adalat

Firozabad News: राष्ट्रीय लोक अदालत में डेढ़ लाख से अधिक वादों का होगा निस्तारण

Tue, 06 May 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 06 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
More than 1.5 lakh cases will be settled in National Lok Adalat
सांकेतिक
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय लोक अदालत में दस मई को डेढ़ लाख वादों का निस्तारण किए जाने का लक्ष्य रखा है। इसमें न्यायालय के साथ-साथ राजस्व सहित ग्राम न्यायालयों में भी मामलों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के माध्यम से कराया जाएगा। जिला जज की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की गई।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अतुल चौधरी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज डा.बब्बू सारंग की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय प्रांगण में दस मई को किया जा रहा है। इस लोक अदालत में डेढ़ लाख से अधिक वादों का निस्तारण किए जाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि जनपद न्यायालय में मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद,परिवारिक विवाद के साथ-साथ दूर संचार,बिजली,नगर निकाय के साथ-साथ राजस्व एवं चालानी वादों का भी निस्तारण आपसी सुलह समजौते के माध्यम से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी व्यापक तैयारी की गई है। सभी विभागों के अधिकारियों के साथ भी बैठक की जा रही है। ताकि आमजन इस राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठा सके। जिला जज डा. बब्बू सारंग ने राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान एडीएम विशु राजा,एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद,डिप्टी सीएमओ के साथ सभी नगर निकायों के ईओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed