फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Moon sighted, month of Ramadan from today

Firozabad News: हुआ चांद का दीदार, माह ए रमजान आज से

Sun, 02 Mar 2025 01:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 02 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Moon sighted, month of Ramadan from today
फिरोजाबाद। रमजान-उल-मुबारक का महीना शनिवार की शाम को चांद दिखते ही शुरू हो गया। चांद दिखने के साथ ही लोगों ने एक दूसरे को माह-ए-रमजान की मुबारकबाद दी और सहरी की तैयारी में जुट गए। रात को मस्जिदों में तरावीह शुरू हो गईं। मस्जिदों में आम दिनों की अपेक्षा कई गुना नमाजी पहुंचे। बाजारों में देर रात तक रौनक दिखी। रविवार को पहला रोजा होगा।
विज्ञापन

शनिवार की शाम मगरिब की नमाज के बाद माह-ए-रमजान का चांद का दीदार करने को मस्जिदों से लेकर घरों की छतों पर चढ़ गए। चांद का एलान होते ही मुस्लिमों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके साथ ही पहला रोजा 2 मार्च को होगा। चांद दिखने के साथ ही बाजार जाकर लोगों ने सहरी की तैयारी की। बाजारों में रोजेदारों के लिए चीजें आई हैं। देर रात तक लोग दूध फेनी और खजला खरीदते नजर आए। मस्जिदों में तरावीह शुरू हो गई।करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने सभी रोजेदारों से यह अपील की है कि नमाज पढ़ने के बाद अपने शहर अपने मुल्क की तरक्की अमन चैन प्यार मोहब्बत भाईचारे के लिए दुआ करे।
विज्ञापन




रोजेदारों को इस बदलते मौसम में गर्मी के चलते खासी सावधानी बरतनी होगी। धूप में कम से कम निकले। ठंडे में रहें। निकलते वक्त सिर, चेहरे को ढके रहें। बासी, अधिक तला भोजन, कटे फलों एवं बाजार के खाने से परहेज करें। ताकि शरीर में डिहाइड्रेशन या पानी की कमी न होने पाए। - डा. नीरज गुप्ता फिजीशियन, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed