फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Molestation accused arrested with illegal weapon

Firozabad News: छेड़छाड़ का आरोपी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

Sun, 16 Apr 2023 06:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Apr 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
Molestation accused arrested with illegal weapon
छेड़छाड़ का आरोपी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

फिरोजाबाद/खैरगढ़। थाना खैरगढ पुलिस ने बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी को मय अवैध हथियार के गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा है।

थाना खैरगढ क्षेत्रांर्गत एक गांव में खेत की ओर जा रही एक बालिका के साथ पिछले दिनों युवक ने छेड़छाड़ कर दी थी। जिससे बालिका घबरा गई। घर आकर उसने पूरे घटनाक्रम से परिजन को अवगत कराया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी थी। रविवार की सुबह पुलिस ने बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी अनूप निवासी जरौली को एसजीएम इंटर कॉलेज के पास स्थित एक मंदिर के पीछे से मय अवैध हथियार सहित पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी से एक 12 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed