{"_id":"5fc7d08f8ebc3e9bac5f0d86","slug":"mocdril-firozabad-news-agr4703568164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों के सामने कंपनी के कर्मचारियों ने बुझाई पाइप लाइन में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों के सामने कंपनी के कर्मचारियों ने बुझाई पाइप लाइन में लगी आग
विज्ञापन
शिकोहाबाद- मॉक ड्रिल के दौरान पाइप लाइन में लगी आग को बुझाते हुए एचपीसीएल और फायर ब्रिगेड के कर्म?
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की तरफ से रेवाड़ी-कानपुर पाइप लाइन प्रोजेक्ट पर गांव इटौली के नजदीक बुधवार को मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पाइप लाइन से तेल के रिसाव से आग लगने व रोकथाम का उपाय बताते हुए प्रायोगिक तरीके से किया गया। इस दौरान फायरकर्मियों ने लोगों को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया।
मॉकड्रिल मथुरा से आई कंपनी की टीम ने की। टीम ने तेल रिसाव से आग लगने पर उस पर कैसे काबू पाया जाए, इसको स्थानीय जनता को बताया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौजूद रही। कंपनी के प्रशिक्षित कर्मचारियों ने गैस पाइप लाइन रिसाव में आग लगाई। आग की लपटों को बुझाने में एचपीसीएल के प्रशिक्षित कर्मचारी जुट गए। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने भी अहम भूमिका निभाई। बचाव दल व मेडिकल टीम ने ऐसी घटना में घायलों को भी एंबुलेंस से भर्ती कराने का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि अगर कभी भी पाइप लाइन में किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तो नजदीकी पुलिस थाना पर सूचना दें। इस मौके पर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के चीफ मैनेजर राजेश परिहार ने भी स्थानीय लोगों को पाइप लाइन में चोरी की घटना की जानकारी होने पर तत्काल सूचना टोल फ्री नंबर 18001801276 पर फोन करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह, एसीएमओ डॉ. केके गुप्ता, राम रतन सिंह, स्वदेश, रंजन पंडा, विशाल अग्रवाल, उपासना, स्वर्णिमा सोनकर आदि मौजूद रहे।