फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   MNREGA workers will also get benefits of labor department schemes

Firozabad News: मनरेगा श्रमिकों को भी मिलेगा श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ

Thu, 23 Jan 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 23 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
MNREGA workers will also get benefits of labor department schemes
फिरोजाबाद। जिले के 20 हजार से अधिक मनरेगा श्रमिकों को श्रम विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इन श्रमिकों के द्वारा सौ दिन का काम मनरेगा योजना के तहत किया गया है। यह श्रमिक श्रम विभाग में पंजीयन कराने के साथ-साथ शादी अनुदान, बच्चों की पढ़ाई सहित अन्य योजनाओं का भी लाभ ले सकेंगे। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में सौ दिन का काम करने वाले श्रमिक श्रम विभाग की ओर से संचालित होने वाली कल्याणकारी योजना का भी हकदार बन जाता है। ऐसे श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीयन कराने के साथ ही वह विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इनकी सूची प्रशासन की ओर से मनरेगा विभाग से श्रम विभाग को भेजी जा रही है। उपायुक्त मनरेगा सुभाष चंद्र ने कहा कि अरांव ब्लाॅक में 1173,एका ब्लाॅक में 2686, फिरोजाबाद ब्लाॅक में 1706, जसराना ब्लाॅक के 2031, खैरगढ़ ब्लाॅक में 3566, मदनपुर ब्लाॅक में 2001, नारखी में 3212. शिकोहाबाद में 787,टूंडला ब्लाॅक में 3484 श्रमिकों को सौ दिन का रोजगार मिलने के साथ ही इनको श्रम विभाग की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे श्रमिकों की सूची विभाग की ओर से श्रम विभाग को भी भेजी जाएगी। इसमें महिला एवं पुरुष दोनों ही श्रमिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed