{"_id":"58936d424f1c1b2f3de83bd5","slug":"mnmoha-cultural-presentations-showed-glimpses-of-patriotism","type":"story","status":"publish","title_hn":" सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मनमोहा, देशभक्ति की दिखी झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मनमोहा, देशभक्ति की दिखी झलक
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन कल्चरल सोसाइटी द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत गोष्ठी एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन पालीवाल हाल में किया गया। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
समारोह में नोडल अधिकारी आरके पाठक ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई। देशभक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुतियां बच्चों ने दी। वहीं, कठपुतली नृत्य को भी जमकर सराहा गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर माही, द्वितीय स्थान तनिष्का एवं तीसरा स्थान निशांकी ने प्राप्त किया। इस दौरान बीएसए सच्चिदानंद ने कहा कि ऐसा प्रत्याशी चुनें जो जनता के काम आये और मतदान का प्रतिशत बढ़ाएं। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने कहा कि हमें अपना, अपने पड़ोसियों का और जो भी मिलने वाले लोग हैं उन सभी को जागरुक करें। मयंक भटनागर एवं सतेंद्र जैन ने भी जागरुक किया। सभी प्रतिभागियों को हेमंत अग्रवाल बल्लू की ओर से उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत वर्तिका जैन, अनु बंसल, कल्पना राजौरिया एवं नंदनी यादव ने दीप प्रज्वलन कर की। संचालन असलम भोला ने किया। इस अवसर पर अंजू जैन, रूपाली भट्नागर, प्रियंका बंसल, मनीषा गर्ग, नीलम अग्रवाल, रागिनी गुप्ता, कामिनी कन्हैयानी, रैनू जैन आदि लोग उपस्थित रहे।