फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   MLA will only matter of interest to youth

युवा हित की बात करने वाले को ही बनाएंगे एमएलए

Wed, 08 Feb 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 08 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
MLA will only matter of interest to youth
मतदान की शपथ लेते लोग।
जिले में 11 फरवरी में यूपी विधानसभा का चुनाव होना है, जिसमें हिस्सा लेकर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनने के लिए युवा वर्ग में उत्साह है। अमर उजाला की ओर से नगलाबरी स्थित कौशल विकास नीफा पर मतदाता जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला कोआर्डिनेटर मोहम्मद आतिफ खान ने छात्र-छात्राओं को निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान युवाओं ने कहा कि दलगत, जातिगत भावना से ऊपर उठ कर शहर का विकास करने वाला विधायक चुनेंगे।
विज्ञापन

छात्रा शफिया ने कहा कि मुस्लिम छात्राओं के लिए बेहतर शिक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। जो अल्पसंख्यक शिक्षा को बढ़ावा देगा, उसे वोट दूंगी। मोहम्मद अनस ने कहा कि जो विधायक युवा हित का ख्याल रखे। उन्हें आधुनिकता से जोड़े, उसे मतदान करेंगे। राजकपूर ने कहा कि ऐसा प्रतिनिधि चुनेंगे, जो गरीबों का भी ख्याल रखता हो। बिना चुनाव के भी जनता के साथ रहा हो, ऐसे प्रत्याशी को मतदान करेंगे। छात्रा सुप्रिया शर्मा ने कहा कि टेक्निकल शिक्षा से गरीब युवा दूर हो जाते हैं। हम ऐसा विधायक चुनेंगे जो युवाओं की शिक्षा पर पूरा ध्यान देे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed