फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   MLA sports competition today, preparations complete

Firozabad News: विधायक खेल प्रतियोगिता आज, तैयारियां पूरी

Sun, 16 Nov 2025 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Nov 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
MLA sports competition today, preparations complete
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में विधायक खेल प्रतियोगिता का आज से शुभारंभ होगा। इसके लिए रविवार को दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स, वालीबॉल, भारोत्तोलन, जूडो, कुश्ती, कबड्डी, बैडमिंटन और फुटबॉल प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाएं भाग लेंगे। 17 नवंबर को एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन और जूडो और 18 नवंबर को वॉलीबॉल, कुश्ती,भारोत्तोलन और फुटबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता 17 और 18 नवंबर को आयोजित होगी। रविवार को स्टेडियम के मैदान को समतल करने के लिए रोलर चलाया गया ताकि खिलाड़ियों को बेहतर खेल सतह उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। विधायक खेल प्रतियोगिता से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चयनित करके सांसद खेल प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed