{"_id":"5784fb0b4f1c1b027d13e1ed","slug":"mla-results-indicated-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक को बताई रिजल्ट की समस्याएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक को बताई रिजल्ट की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
विधायक को बताई रिजल्ट की समस्याएं
- फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय में हो रहे आए दिन फर्जीवाडे़ से छात्र-छात्राएं चिंतित हैं। पिछले वर्षों की अंकतालिकाएं नहीं आने या रुके रिजल्ट कारण विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। छात्र-छात्राएं विधान परिषद आश्वासन समिति के उच्च शिक्षा से जुडे़ मामलों की जांच के लिए बनाई समिति के संयोजक एवं नगर विधायक मनीष असीजा को अपनी समस्याएं बताने पहुंचे।
विद्यार्थियों ने बताया कि बीएससी फाइनल का रिजल्ट घोषित नहीं होने से छात्र-छात्राएं बीटीसी आवेदन करने से वंचित रह रहे हैं। जबकि बीएससी गृह विज्ञान की छात्राओं का परीक्षा परिणाम रुका हुआ है। एमएड का रिजल्ट भी जारी नहीं हुआ है। एमकॉम फाइनल 2013 की अंकतालिकाएं नहीं आई हैं, तो बाहरी कालेजों में एडमिशन या जॉब मिलना मुश्किल हो रहा है। कुछ छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति न आने से भी परेशान हैं। विधायक ने यूनिवर्सिटी के हालातों पर चिंता जाहिर करते हुए शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन भी दिया।
वर्जन
एसआरके डिग्री कालेज के छात्र सोनू का कहना था कि एमकॉम फाइनल की अंकतालिकाएं अभी तक नहीं आई हैं। जिससे ना कहीं जॉब मिलेगी ना ही कहीं बाहरी कालेजों में एडमिशन।
विज्ञापन
- एफएस डिग्री कालेज की छात्रा अनुभा राठौर ने कहा कि बीएससी फाइनल का रिजल्ट नहीं आया है। जिसके कारण बीटीसी के ऑनलाइन फार्म भरने से वंचित रह रहे हैं।