फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mistry dies in bike and auto collision

बाइक और ऑटो की भिडंत में मिस्त्री की मौत

Sun, 24 Apr 2022 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mistry dies in bike and auto collision
शिकोहाबाद। बाइक और ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सजलपुर निवासी निशांत (20) पत्थर लगाने का मिस्त्री है। शनिवार दोपहर वह बाइक से फिरोजाबाद की तरफ गलत दिशा से नेशनल हाईवे पर जा रहा था। बाइक बालाजी मंदिर के सामने पहुंची तभी सामने से तेज गति से आ रहे ऑटो ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। चालक ऑटो छोड़ कर भाग गया। थाना पुलिस ने घायल को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि ऑटो और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत हुई है।
नेत्रहीन पिता और मां का रो-रो कर बुरा हाल
निशांत के पिता सुंदर सिंह आंखों से दिव्यांग हैं वहीं छोटा भाई आदित्य पढ़ रहा है। लाठी का सहारा बेटा की हादसे में मौत के बाद पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मां ममता का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

शव को ले जाने के लिए जद्दोजहद
गरीब और लावारिश शवों को ले जाने के लिए संयुक्त चिकित्सालय के पास शव वाहन तो है पर चलाने के लिए शासन की ओर से चालक तैनात नहीं है। युवक के शव को फिरोजाबाद तक पहुंचाने के लिए अस्पताल प्रशासन और पुलिस के बीच काफी देर तक जद्दोजहद होती रही। पुलिस ने प्राइवेट वाहन मंगा लिया, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने उससे नहीं ले जाने दिया। इसके बाद सीएमएस ने अपने चालक सुरेश कुमार को शव वाहन पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed