फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   missionary now active in pachokhra

अब पचोखरा क्षेत्र में सक्रिय हुई ईसाई मिशनरी

Sun, 10 May 2015 09:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 10 May 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
 टूंडला तहसील क्षेत्र में एक बार फिर से ईसाई मिशनरी सक्रिय हो गई हैं। प्रार्थना से विविध बीमारियां दूर होने का दावा किया जा रहा है। बीमारियों से ग्रसित लोग बड़ी संख्या में चंगाई सभाओं में पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी तक धर्मांतरण जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

करीब पांच माह पूर्व थाना टूंडला क्षेत्र के गांव नगला तुलसी में चंगाई सभाएं एवं धर्म परिवर्तन को लेकर खासा बवाल मचा था। नगला तुलसी का मामला किसी तरह शांत हुआ तो अब थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी मोती में ईसाई मिशनरी सक्रिय हो गई हैं। गांव में चंगाई सभाएं आयोजित की जा रहीं हैं। प्रार्थना सभाओं में प्रभु ईशु की प्रार्थना करने से बीमारियां व विविध परेशानियां दूर होने का दावा किया जा रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण चंगाई सभा में पहुंच रहे हैं। प्रत्येक रविवार को गांव में चंगाई सभा लगाई जा रहीं हैं। इनमें पहुंचने वालों में अनपढ़ महिला, पुरुषों की संख्या अधिक है। चंगाई सभाओं के आयोजन से हिंदूवादी व अन्य ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ऐसे ग्रामीण ईसाई मिशनरी पर भोले-भाले लोगों को गुमराह करने का आरोप लगा रहे हैं। चंगाई सभाओं का आयोजन करा रहे छोटेलाल सत्संग करने की बात कह रहे हैं, उनका कहना है कि वह किसी भी ईसाई मिशनरी से नहीं जुड़े हुए हैं। वह तो प्रभु की भक्ति करते हैं, प्रभु की आराधना करने पर बीमारी स्वत: दूर हो जाती है।
विज्ञापन


नगला तुलसी में धर्मांतरण को लेकर हुआ था बवाल
टूंडला ब्यूरो। पिछले साल दिसंबर में नगला तुलसी में चंगाई सभाओं के माध्यम से लोगों को ईसाई धर्म अपनाने को प्रेरित किया गया था। लोगों को धार्मिक पुस्तकें बांटे गई थीं। लोकेट पहनने के लिए दिए गए थे। जब मामला खुला तो जमकर हंगामा हुआ। उस वक्त एसडीएम श्रीराम यादव बांटी गई धार्मिक पुस्तकों को वापस ले आए थे। संबंधित लोगों की फिर से घर वापसी कराने के बाद ही मामला शांत हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 फोटो-पचोखरा के गांव नगला मोती में आयोजित चंगाई सभा में शामिल ग्रामीण-3,4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed