फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mission Director said, will suspend Dpro

मिशन निदेशक बोले, डीपीआरओ को सस्पेंड कर दूंगा

Fri, 23 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Fri, 23 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mission Director said, will suspend Dpro
समीक्षा बैठक करते मिशन निदेशक विजय किरन आनंद।
स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक विजय किरन आनंद ने ओडीएफ अभियान की खराब प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। बोले, कहां हैं वो टीम जिसके बूते पर यह जिला प्रदेश में नंबर एक था और आज बोगस क्यों है? बार रूम क्यों स्थापित नहीं किया गया। मदनपुर के ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त करने के आदेश दिए। स्पष्ट कहा कि 26 जनवरी तक यदि स्कूल शौचालय साफ सुथरे नहीं किए गए तो डीपीआरओ को भी सस्पेंड कर दूंगा।
विज्ञापन

मिशन निदेशक विजय किरन आनंद सुबह साढ़े नौ बजे जिला मुख्यालय पहुंचे। विकास भवन सभागार में मीटिंग के दौरान खराब प्रगति पर उनके तेवर तल्ख नजर आए। बैठक में मौजूद बीडीओ, एडीओ पंचायत एवं सचिवों को फटकार लगाई। स्पष्ट कहा कि टीम का जज्बा कहां गया। कुछ ने कहा आपने काफी मेहनत की। मिशन निदेशक ने कहा कि डीएम सभी विभागों को नहीं देख सकता। काम टीम करती है। मीटिंग में मौजूद बीडीओ, एडीओ पंचायत, खंड प्रेरक की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह टीम ठान ले तो पूरा जिला ओडीएफ हो जाएगा। जिला एवं ब्लाक में बार रूम नहीं स्थापित होने और खंड प्रेरक के बैठने की व्यवस्था, गाड़ी कम होने पर भी नाराजगी जताई। एडीओ पंचायत फीरोजाबाद रामवीर यादव ने कहा कि आपके निर्देश नीचे तक नहीं पहुंचते हैं। उन्होंने तब और आज की स्थिति में खामी को रखा। स्कूल शौचालयों को साफ एवं सुथरा रखने को जारी किए 19 बिंदुओं पर काम करने पर जोर दिया। मैनपुरी जाते समय मिशन निदेशक ने ग्राम मोहम्मदपुुर माड़ई में शौचालयों की गुणवत्ता परखी और निगरानी समिति किस ढंग से काम करती है, ग्रामीणों से बात की। अरांव ब्लाक का निरीक्षण किया। एसडीएम सदर रवींद्र कुमार मादंड़, डीपीआरओ यतेंद्र सिंह यादव, डीपीसी पुनीत निगम, राजीव नयन गुप्ता, बीडीओ राजेश कुमार, अरुण जौहरी, पीएन यादव समेत सभी सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed