{"_id":"669e7947ce8a5faa110904c3","slug":"missing-woman-died-after-being-hit-by-train-in-firozabad-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: लापता महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, भाई ने पति, सास व देवर को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: लापता महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, भाई ने पति, सास व देवर को ठहराया जिम्मेदार
Mon, 22 Jul 2024 09:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 22 Jul 2024 09:54 PM IST
सार
सुहागनगरी में लापता महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति, सास व देवर को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में विवाहिता ससुराल में हुई घरेलू कलह के कारण मायके जाने की बात कहकर चली गई। इसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। विवाहिता की शिकोहाबाद क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति, सास व देवर को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
घटना खैरगढ़ थाना क्षेत्र की है। आगरा-एत्माद्दौला के गोकुलपुर निवासी सूरज ने खैरगढ़ थाने पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 20 जुलाई को खैरगढ़ के निकाऊ स्थित ससुराल से उसकी बहन गुड्डी देवी कलह होने पर मायके जाने की बात कहकर चली गई थी। 21 जुलाई को बहनोई ऋषि कुमार ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
22 जुलाई को जानकारी हुई कि एक अज्ञात महिला की शिकोहाबाद क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। अस्पताल जाकर पहचान अपनी बहन के रूप में की। उसने बताया कि उसकी बहन की मौत के जिम्मेदार पति रिषी कुमार, देवर संतोष व कुसमा देवी हैं।
विज्ञापन