फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Missing 18-Month-Old Girl Found Dead in Pond After 12 Hours in Etah

Firozabad: ननिहाल में मासूम की मौत, 12 घंटे बाद तालाब में मिली डेढ़ साल की बच्ची की लाश; परिजनों में मचा कोहरा

Thu, 15 Jan 2026 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Jan 2026 10:10 AM IST
सार

ननिहाल में रह रही डेढ़ साल की बच्ची की लाश तालाब में मिली। वो रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई थी। तालाब से लाश मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Missing 18-Month-Old Girl Found Dead in Pond After 12 Hours in Etah
बच्ची का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना में अपनी मां के साथ पिछले एक माह से ननिहाल में रह रही डेढ़ वर्ष की मासूम बुधवार की सायं चार बजे से लापता हो गई है। बच्ची के लापता होने की जानकारी पर थाना से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और बच्ची की तलाश की। लोगों द्वारा शक जाहिर करने पर घर के पास मौजूद तालाब को खाली कराया गया। पानी कम होने पर बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े चार बच्ची का शव तालाब से बरामद हुआ। बच्ची का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। हत्या कर शव फेंकने की आशंका के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

 
एटा के पटियाली गेट निवासी डेढ़ वर्ष की प्रज्ञा एक माह पूर्व अपनी मां रूबी के साथ अपनी ननिहाल नगला राजे थाना जसराना आई थी। एक माह से वह अपने नाना नाहर सिंह के यहां रह रही थी। बृहस्पतिवार को रूबी एवं बच्ची को बुलाने उसके पिता कमल प्रताप आने वाले थे। बुधवार की सायं चार बजे रूबी ने बच्ची को दूध पिलाया था। दूध पीने के बाद प्रज्ञा अन्य बच्चों के साथ खेलने लगी। इसी दौरान रूबी जसराना में खरीददारी करने आ गई। लौटकर पहुंची तो बच्ची नहीं मिली।
विज्ञापन


मासूम के नहीं मिलने पर चीख पुकार मचने लगी। चीख पुकार मचने पर ग्रामीणों ने बच्ची को तलाशने का प्रयास किया। तलाशने के बाद भी नहीं मिलने पर सायं आठ बजे पुलिस को सूचना दी। डेढ़ वर्ष की मासूम के गायब होने की जानकारी मिलने पर सीओ प्रेमप्रकाश पांडेय थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों से जानकारी लेने के साथ आसपास के घरों के साथ खेत में भी तलाश किया। वहीं घर के पास मौजूद तालाब को ग्रामीणों की मदद से पुलिस खाली कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed