फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   miscreants riding car looted woman cash and jewellery In Firozabad dropped her halfway and ran away

UP: कार सवार बदमाशों ने महिला की नकदी और जवेरात लूटे, आधे रास्ते में उताकर फरार; मैनपुरी जाने के लिए बैठी थी

Wed, 28 Feb 2024 07:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 Feb 2024 07:36 PM IST
सार

कार सवार बदमाशों ने महिला की नकदी और जवेरात लूट लिए। इसके बाद उसे आधे रास्ते में उताकर फरार हो गए। पीड़िता अपने दो बच्चों के साथ मैनपुरी जाने के लिए कार में बैठी थी। 

विज्ञापन
miscreants riding car looted woman cash and jewellery In Firozabad dropped her halfway and ran away
woman demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार की दोपहर कार सवार बदमाशों ने महिला को निशाना बनाया। सवारी के रूप में बैठाकर उसके लाखों रुपये के आभूषण एवं नकदी वाला बैग लूट लिया। महिला को बीच रास्ते में ही उतारकर फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


जसराना थाना क्षेत्र के नगला जाट निवासी वंदना अपने दो बच्चों के साथ शादी समारोह में शामिल होने मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र जा रही थी। वह जसराना से शिकोहाबाद के एटा चौराहे पर पहुंची। यहां बच्चों के साथ वाहन का इंतजार कर रही थी। महिला ने बताया कि इसी समय उसके पास एक ईको कार आकर रुकी। उसमें पहले से ही चार आदमी और दो महिलाएं बैठी थीं। 

विज्ञापन

उतारकर इटावा की ओर हो गए फरार

चालक ने मैनपुरी जाने की बात कही। इस पर ईको कार में बैठ गई। कार चालक घिरोर की ओर न जाकर मैनपुरी चौराहे से वापस घूमकर फिरोजाबाद की ओर जाने लगा। इस पर महिला ने शोर मचाना शुरू किया। कार सवार बदमाशों ने महिला को प्रतापपुर चौराहे के पास गाड़ी रोककर उसका नकदी एवं आभूषण वाला बैग छीन लिया। इसके बाद उसे उतार दिया। इसके बाद इटावा की ओर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही

महिला चीखती रही, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। महिला ने घर पहुंचकर परिजन को घटना की जानकारी दी। बुधवार को थाने पहुंची पीड़ित महिला ने बताया कि उसके बैग के अंदर सोने की पांच अंगूठी, एक पुरुष अंगूठी, झाले, चेन एवं कुछ नकदी रखी हुई थी। पुलिस ने घटना की शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed