फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Miscreants fled leaving the bike on Bodhashram road, police engaged in investigation

Firozabad News: बोधाश्रम रोड पर बाइक छोड़कर भागे बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 10 Mar 2023 07:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Mar 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
Miscreants fled leaving the bike on Bodhashram road, police engaged in investigation
बोधाश्रम रोड पर बाइक छोड़कर भागे बदमाश, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

फिरोजाबाद। बोधाश्रम रोड स्थित मारुति गैस गोदाम के पास लाल रंग की अपाचे बाइक लावारिश हालत में मिलने की सूचना पर उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बाइक को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी है।

मामला उत्तर थाना क्षेत्र का है। लोग सुबह घरों से बाहर निकले तो मारुति गैस गोदाम के पास एक लाल रंग की पल्सर बाइक खड़ी मिली। जो लावारिश हालत में थी। इसकी जानकारी क्षेत्रीय लोगों को पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों के बीच चर्चा थी कि वृद्ध दंपती सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे। तभी बदमाशों ने उनसे छीना छपटी की थी। उनके द्वारा शोरगुल किए जाने पर लोग घरों से बाहर निकले। इस बीच बदमाश बाइक छोड़कर मौके से भाग गए। बदमाशों की संख्या दो बताई जा रही है। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि बाइक लावारिश हालत में मिली है। उसके बारे में जानकारी की जा रही है। लूट की सूचना नहीं है। यदि कोई तहरीर देने आता है तो मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed