फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mischievous elements cut cables, street and tricolor lights went off

Firozabad News: शरारती तत्वों ने काटी केबल, स्ट्रीट व तिरंगा लाइटों की बत्ती गुल

Sat, 28 Sep 2024 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 28 Sep 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mischievous elements cut cables, street and tricolor lights went off
फिरोजाबाद। शुक्रवार की शाम किसी शरारती तत्व ने हाईवे पर लगीं स्ट्रीट व तिरंगा लाइटों की केबल काट दी। शाम करीब सात बजे केबल काटने के बाद जैन मंदिर से नगला बरी चौराहा तक पुराने हाईवे पुल पर अंधेरा छा गया। निगम प्रशासन ने केबल काटने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की बात कही है।घटना शुक्रवार शाम करीब सात बजे की है। पुराने हाईवे पुल पर लगीं स्ट्रीट एवं तिरंगा लाइटों की केबल किसी शरारतीतत्व ने काट दी। पुरानी स्टेट बैंक के सामने स्थित डीपी की केबल कटने से हाईवे पुल पर बाईं ओर साइड की सभी लाइटें बंद हो गईं। इससे जैन मंदिर से नगला बरी तक हाईवे पुल पर अंधेरा छा गया। जानकारी मिलने पर निगम के प्रकाश विभाग के कर्मचारी मौके पर गए। एक्सईएन आशीष शुक्ल ने कहा कि आईटीएमएस कैमरा के माध्यम से केबल काटने वाले शरारतीतत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। गैर सामाजिक कृत्य करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
सुहागनगर चौराहा पर भी हो चुकी है घटना
निगम सूत्रों के मुताबिक बुधवार को भी सुहागनगर चौराहा के पास स्ट्रीट लाइटों की केबल काटने की घटना हुई। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों व महापौर को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed