फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Misbehavior and assault with revenue team, FIR registered

Firozabad News: राजस्व टीम से अभद्रता और मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 18 Apr 2026 08:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 18 Apr 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Misbehavior and assault with revenue team, FIR registered
सांकेतकि  - फोटो : सांकेतकि
चकरोड की पैमाइश के दौरान ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज। क्षेत्र के ग्राम खेड़ा खुर्द में चकरोड की नापतौल करने गई राजस्व विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों द्वारा अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगला खंगर पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट के आरोप में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
लेखपाल राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि राजस्व ग्राम खेड़ा खुर्द में नक्शे में दर्ज एक चकमार्ग की पैमाइश के लिए टीम गठित की गई थी। दरअसल, महालरपुर निवासी वीनेश ने तहसील दिवस में इस मार्ग को लेकर शिकायती पत्र दिया था। उप जिलाधिकारी सिरसागंज के निर्देश पर लेखपाल राजेश कुमार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक विशाल सोरान और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे पैमाइश के दौरान ग्राम माहलपुर (थाना करहल, जिला मैनपुरी) निवासी विनोद, शिवम, मोहित, सीमा और कुछ अन्य व्यक्तियों ने राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। लेखपाल ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने टीम के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

राजस्व टीम के साथ हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। लेखपाल की तहरीर पर नगला खंगर पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed