{"_id":"5e2c8ba58ebc3e4b0658ac33","slug":"mis-management-firozabad-news-agr426546719","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्था के लिए प्रोवेशन विभाग ने स्कूल संचालक को बताया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्था के लिए प्रोवेशन विभाग ने स्कूल संचालक को बताया जिम्मेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं यूपी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्पन्न हुईं अव्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रोबेशन विभाग ने एक स्कूल संचालक को जिम्मेदार ठहराया है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रज्ञाशंकर ने कहा है कि शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में किड्स कॉर्नर स्कूल में अध्ययनरत बालिकाएं भी शामिल हुईं। स्कूल के संचालक मयंक भटनागर को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था। फिर भी वह कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने स्कूल की छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरण में प्राथमिकता देने का दबाव बनाया। कार्यक्रम का माहौल खराब करने की कोशिश की।
पूरा कार्यक्रम काफी व्यवस्थित रहा। वहीं, किड्स कॉर्नर स्कूल के संचालक डॉ मयंक भटनागर का कहना है कि
वह स्कूल के बच्चों के साथ बैठो थे। अधिकारियों के बुलावे पर ही मंच गए थे। छह घंटे से ज्यादा समय बच्चे कार्यक्रम में मौजूद रहे।
लेकिन इसके बाद भी प्रमाण पत्र नहीं मिलने से छात्राएं निराश थीं। उनका कहना है कि उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि ये बेटी बचाओ कार्यक्रम है अथवा बेटी रुलाओ कार्यक्रम। अशोभनीय भाषा का प्रयोग जैसी बात गलत है। उन्होंने बताया कि अधिकारी की शिकायत पर उन्होंने खेद जता दिया था।