फिरोजाबाद, मैनपुरी जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए : पर्यटन मंत्री
सार
पर्यटन मंत्री ने कहा है कि अगस्त एवं सितंबर में दोनों जिलों में औसत से काफी कम बारिश होने के कारण धान के साथ-साथ बाजरा की फसल सूखने लगीं हैं। पर्यटनमंत्री ने एक पत्र प्रदेश के पशुधन मंत्री को भी भेजा है। इसमें उन्होंने कहा है कि मैनपुरी जिले की कुरावली तहसील व फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज तहसील क्षेत्र में गोशाला नहीं होने के कारण छुट्टा पशुओं को रखवाने की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन