फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mining was happening at night, Bajirpur and Usmanpur side will be canceled

Firozabad News: रात में हो रहा था खनन, बजीरपुर और उस्मानपुर की साइड होगी निरस्त

Sun, 10 Nov 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 10 Nov 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Mining was happening at night, Bajirpur and Usmanpur side will be canceled
फिरोजाबाद। दो दिन पहले रामगढ़ क्षेत्र में खनन को लेकर हुई फायरिंग का मामला भले ही पुलिस दबा रही हो, लेकिन दो गुटों में संघर्ष पूरे जिले में चर्चा में हैं। अब विभागीय अफसर भी कार्रवाई के नाम पर जागे। रविवार को खनन की दो साइडों बजीरपुर में हरदेव सिंह एवं उस्मानपुर में अनूप कुमार की जांच की। दोनों स्थानों पर मानकों की अनदेखी मिली। रात में खनन का काम किया जा रहा था। इसके कारण दोनों की खनन की अनुमति को निरस्त करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

जिले में सबसे ज्यादा मिट्टी के अवैध खनन का खेल विकास कार्यों के वर्क आर्डर के नाम पर अनुमति लेकर चलता है। अनुमति तो सिर्फ कुछ डंफर ही मिट्टी की खुदाई करने की ली जाती है, लेकिन उसके दो से तीन गुना तक मिट्टी का खनन करके बाजारों में बिक्री की जाती है। जिम्मेदार अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि शर्तों के मुताबिक रात में खनन नहीं किया जा सकता। खनन माफिया दिन में ट्रैफिक समस्या का हवाला देकर रात में खनन की गाड़ियों को निकलवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed