फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's Petha Wins Hearts at International Trade Show, Sales Estimated at Rs 10 Lakh in Four Days

ट्रेड शो में छाया आगरा का पेठा: पान और चॉकलेट फ्लेवर ने जीता दिल, चार दिन में 10 लाख की बिक्री का अनुमान

Thu, 01 Oct 2026 10:30 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 01 Oct 2026 10:30 AM IST
सार

नोएडा में हुए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आगरा के पेठे ने खरीदारों को खूब आकर्षित किया और चार दिन में करीब 10 लाख रुपये की बिक्री का अनुमान है। पान और चॉकलेट पेठे की सबसे ज्यादा मांग रही, जबकि केसर पेठा भी लोगों की पसंद बना।
 

विज्ञापन
Agra's Petha Wins Hearts at International Trade Show, Sales Estimated at Rs 10 Lakh in Four Days
पेठा- - फोटो : AI

विस्तार

नोएडा में हुए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आगरा के पेठे ने जबरदस्त मिठास घोली। एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) और एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना में शामिल इस इकलौते उत्पाद ने खरीदारों को इतना आकर्षित किया कि महज चार दिन के भीतर करीब 10 लाख रुपये की बिक्री का अनुमान है। प्रदर्शनी में यूं तो पान और चॉकलेट पेठे की खासी मांग रही लेकिन केसर पेठा भी लोगों की पसंद बनकर उभरा।
विज्ञापन


25 से 29 सितंबर तक चले ट्रेड शो में आगरा के व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। जहां पेठे के स्टॉलों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। पारंपरिक स्वाद से इतर किए गए नए प्रयोगों ने आगंतुकों को लुभाया। युवाओं और बच्चों के बीच जहां चॉकलेट पेठे का जबरदस्त क्रेज दिखा, वहीं पान फ्लेवर ने भी स्वाद के शौकीनों का दिल जीत लिया। ओडीओपी का विशेष दर्जा प्राप्त होने के कारण इस उत्पाद की मांग में भारी उछाल दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ट्रेड शो में स्टॉल लगाने वाले शहीद भगत सिंह पेठा कुटीर उद्योग समिति अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि पेठे किए गए नवाचार पूरी तरह सफल साबित हुए हैं। महज चार दिन में लाखों की बिक्री हुई। ऐसे ट्रेड शो स्थानीय उत्पादों को एक बड़ा और लाभदायक मंच उपलब्ध करा रहे हैं। इस शो में आगरा के कई मशहूर पेठा ब्रांड्स ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए थे। संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार का कहना है कि पेठा के निर्यात की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। पेठा आगरा की पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed