फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Law College Building Ready, But BCI Approval Delays BALLB and LLB Admissions for Two Sessions

आगरा विवि: कैंपस में लॉ कॉलेज की बिल्डिंग तैयार, बीसीआई की मंजूरी का इंतजार; बीएएलएलबी-एलएलबी में अटके प्रवेश

Thu, 01 Oct 2026 10:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 01 Oct 2026 10:20 AM IST
सार

आगरा के सुल्तानगंज की पुलिया स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कैंपस में लॉ कॉलेज की नई बिल्डिंग तैयार है, लेकिन बीसीआई की मंजूरी नहीं मिलने से पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी। विश्वविद्यालय लगातार दूसरे सत्र में बीएएलएलबी और एलएलबी में प्रवेश शुरू नहीं कर पाया है।
 

विज्ञापन
Law College Building Ready, But BCI Approval Delays BALLB and LLB Admissions for Two Sessions
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सुल्तानगंज की पुलिया स्थित कैंपस में लॉ कॉलेज के लिए बिल्डिंग बनकर तैयार है। मगर यहां पढ़ाई शुरू होने का इंतजार खत्म नहीं हुआ। विश्वविद्यालय को बीएएलएलबी और एलएलबी शुरू करने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की अनुमति नहीं मिल सकी है। इससे सत्र 2026-27 में भी दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश नहीं हो सका।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय कैंपस में विधि पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए पिछले सत्र से प्रयास कर रहा है। सत्र 2025-26 में भी बीएएलएलबी और एलएलबी के संचालन के लिए बीसीआई को अनुमोदन का आवेदन भेजा गया था। अनुमति नहीं मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने इस सत्र में फिर बीसीआई से अनुमति मांगी। सुल्तानगंज कैंपस में सेंटर फॉर लीगल एजुकेशन की नई बिल्डिंग तैयार है। विश्वविद्यालय को उम्मीद थी कि बिल्डिंग तैयार होने और बीसीआई की औपचारिक अनुमति मिलने के बाद इस सत्र से कैंपस में पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन



विधि संकाय कोऑर्डिनेटर प्रो. राजीव वर्मा ने बताया कि अभी बीसीआई से किसी तरह की अनुमति नहीं मिली है। इससे इस सत्र में बीएएलएलबी और एलएलबी में प्रवेश नहीं ले पाए हैं। विश्वविद्यालय अनुमति के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed