फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mining mafia carried out deadly attack on mining officer and team, case against four

Firozabad News: खनन माफिया ने खनन अधिकारी सहित किया टीम पर जानलेवा हमला, चार पर मुकदमा

Sun, 02 Jun 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 02 Jun 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mining mafia carried out deadly attack on mining officer and team, case against four
खनन माफिया ने खनन अधिकारी सहित किया टीम पर जानलेवा हमला, चार पर मुकदमा
विज्ञापन

– गार्ड की तहरीर पर एक नाम जड़ व तीन अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंचे खनन अधिकारी व उनकी टीम पर खनन माफियाओं जानलेवा हमला कर दिया। खनन अधिकारी के गार्ड की तहरीर पर जेसीबी मालिक सहित चार लोगों के नाम में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

30 में की रात में खनन अधिकारी अजीत कुमार को सूचना मिली कि एका के गांव सुराया में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। मामले की जानकारी पर खनन अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। सभी खनन माफिया ने खनन अधिकारी व उनकी टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर माफिया मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। नसीरपुर के गांव घाघऊ निवासी संतोष कुमार की तहरीर पर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी शिवभान राजावत ने बताया खनन अधिकारी के गार्ड की तहरीर पर जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज किया गया है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed