{"_id":"696d1aaf995b50840102e420","slug":"millions-stolen-from-liquor-shop-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-165591-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शराब की दुकान में नकब लगाकर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शराब की दुकान में नकब लगाकर लाखों की चोरी
Sun, 18 Jan 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान में नकब लगाकर लाखों की शराब चोरी
सिरसागंज। थाना क्षेत्र के कौरारा खुर्द में शनिवार रात चोरों ने एक कंपोजिट शराब की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने गढ़सान ओवरब्रिज के पास स्थित दुकान के पीछे से नकब लगाकर लाखों रुपये की अंग्रेजी और देशी शराब पर हाथ साफ कर दिया। शातिर चोर पकड़े जाने के डर से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे, उनका डीबीआर और स्कैन मशीन तक अपने साथ ले गए।
दुकान संचालक जसवीर और नेम सिंह के अनुसार, चोरों ने करीब 60 पेटी देशी शराब सहित भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के क्वार्टर और बोतलें चोरी की हैं। इसके अलावा दुकान में रखी 25 हजार रुपये की नकदी भी गायब है। रविवार सुबह सेल्समैन के पहुंचने पर चोरी का पता चला। पीड़ितों ने थाना सिरसागंज में तहरीर दे दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।