{"_id":"582378314f1c1b7304b37336","slug":"millions-of-workers-were-not-paid","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों श्रमिकों को नहीं हो सका भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों श्रमिकों को नहीं हो सका भुगतान
Amar Ujala
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सौ और एक हजार का नोट बंद होने का कांच उद्योग पर पहले दिन ही बड़ा असर पड़ा है। लाखों श्रमिकों को बुधवार को भुगतान नहीं हो सका। गुरुवार को पैसा न मिलने की स्थिति में संभव है कई कारखानों में काम बंद हो जाए।
चूड़ी कारखाने से लेकर चूड़ी दुकान तक लाखों श्रमिक प्रतिदिन काम करता है और प्रतिदिन मजदूरों को मजदूरी मिलती है। एक कारखाने में एक दिन में औसत एक लाख रुपये से अधिक मजदूरों को बंट जाते हैं। कारखाना संचालकों के पास भुगतान के लिए पांच सौ और हजार के नोट ही अधिक होते हैं। प्रतिदिन बैंकों से लेनदेन होता है। पैसा बाजार से आता है वह भी हजार और पांच सौ के नोट में होता है। ऐसे में कारखाना संचालकों के सामने मजदूरों को छोटे नोटों से भुगतान की समस्या खड़ी हो गई। चूड़ी व्यापारी नीरज जैन का कहना है कि चूड़ी कारखाना संचालकों और गोदाम स्वामियों के बीच बड़े नोटों से लेनदेन तो हुआ लेकिन समस्या मजदूरों के भुगतान की थी। पल्लेदार, जुड़ाई करने वाले, छंटाई करने वाले श्रमिक बिना पैसा लिए घर गए।