फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Metropolitan President of Uttar Pradesh Industry Trade Board sent his resignation along with the team.

Firozabad News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष ने टीम के साथ भेजा इस्तीफा

Thu, 30 Jan 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 30 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Metropolitan President of Uttar Pradesh Industry Trade Board sent his resignation along with the team.
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ आगरा गेट बाजार समिति कार्यालय पर बैठक करने के साथ सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से व्यापार मंडल से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। उन्होंने अपना इस्तीफा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा को भेजा है। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि पंडित स्व. श्याम बिहारी मिश्रा की रीति-नीति एवं व्यापारी हितों व सिद्धांतों को लेकर व्यापार मंडल से हम सभी साथी जुड़े थे। आज व्यापार मंडल अपनी नीतियों से भटक गया है। तुलसी पैलेस में महानगर व्यापार मंडल की त्रैवार्षिक चुनाव हुआ था बाद में चुनाव प्रभारी मथुरा जिलाध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय ने खुद ही चुनाव के अवैध करार दिया था।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष ने महानगर व्यापार मंडल के चुनाव निर्वाचन प्रक्रिया की कोई तिथि तय नहीं की। प्रांतीय अध्यक्ष की गलत नीतियों के दुष्प्रभाव के कारण व्यापार मंडल के फेस पर कार्य करना मुसीबत एवं स्वयं को अपमानित महसूस होने लगा था। हम सभी साथियों ने दुखी मन से अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है। संचालन रामबाबू झा ने किया। इस दौरान हरीशंकर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अर्जेश उपाध्याय, रमाशंकर दादा, स्वतंत्र गुप्ता, परशुराम लालवानी, अनिल गुप्ता, सुभाष यादव, आकृति सहयोगी, विवेक कौशल, अजीत लहरी, विकास लहरी, गौरव जैन, राकेश बाबू शर्मा, राजपाल यादव भी मौजूद थे। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी ने कहा अंबेश शर्मा को व्यापार मंडल से पहले ही निष्कासित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed