फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mehendi and turmeric ceremony of the convocation, Bindauli Yatra taken out

Firozabad News: दीक्षार्थी की हुई मेहंदी और हल्दी की रस्म, निकाली बिंदौली यात्रा

Tue, 25 Jun 2024 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 25 Jun 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Mehendi and turmeric ceremony of the convocation, Bindauli Yatra taken out
दीक्षार्थी की हुई मेहंदी और हल्दी की रस्म, निकाली बिंदौली यात्रा - फोटो : संवाद
फिरोजाबाद। जैनेश्वरी दीक्षा ले रहीं श्रेया दीदी की मेहंदी और हल्दी की रस्म नसियाजी जैन मंदिर में पूरी की गई। समारोह में बड़ी संख्या में जैन समाज की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। शाम को शहर में बिंदौली यात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई।
विज्ञापन

नसियाजी दिगंबर जैन मंदिर में जैनेश्वरी दीक्षा से पूर्व तैयारियां चल रही हैं। दीक्षा से पूर्व नसियाजी मंदिर में मुनि अमित सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में धार्मिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। महिलाओं ने श्रेया दीदी की मेहंदी और हल्दी की रस्म निभाई।
विज्ञापन

बिंदौली यात्रा नसियाजी दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ हुई। जो इंदिरा कॉलोनी, चौकी गेट, चंद्रप्रभ जैन मंदिर, गली लोहियान, घेर खोखल, नई बस्ती जैन, सुहाग नगर होते हुए नसियाजी जैन मंदिर संपन्न हुई। बिंदौली यात्रा में नव दीक्षार्थी की गोद भराई की रस्म पूरी की गई। जिसमे भक्तजनों ने मेवा, फल, पुष्प सामग्री आदि से गोद भराई की। जगह-जगह पर पुष्प वर्षा भी की गई। जैन श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed