फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Megha rained heavily, waterlogging in low-lying areas

जमकर बरसे मेघा, निचले इलाकों में जलभराव

Thu, 22 Sep 2022 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:01 AM IST
सार

बारिश के बाद बुधवार को हर तरफ पानी ही पानी भरा नजर आया।बारिश रुकने पर लोग दुकानों के साथ घरों से पानी निकालते दिखाई दिए।बुजुर्गों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राएं भी रेलवे लाइन को क्रास करते दिखाई दिए।

विज्ञापन
Megha rained heavily, waterlogging in low-lying areas
फिरोजाबाद ! बुधवार दोपहर हुई झमाझम बारिश के बाद चंद्रबार गेट ओवरब्रिज पर हुआ जलभराव के बीच चूड़ी ? - फोटो : FIROZABAD

विस्तार

फिरोजाबाद। बारिश के बाद बुधवार को हर तरफ पानी ही पानी भरा नजर आया। रामलीला मैदान में जितना पानी निकाला गया उससे अधिक भर गया। शहर के निचले इलाकों में जलभराव होने के कारण लोग परेशान दिखाई दिए। नई आबादी वाले इलाकों में पानी भरने के कारण लोग पानी में होकर निकलने को मजबूर दिखे। लगातार दो दिन की बारिश होने के बाद लोग परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन

मंगलवार की बारिश के बाद बुधवार को सुबह छाई काली घटाएं घिरी हुईं थीं। दोपहर को हल्की बारिश शुरू हुई। दोपहर डेढ़ बजे के बाद झमाझम होने लगी। जिला अस्पताल के सामने, जलेसर रोड, शिवाजी रोड, सरक्यूलर रोड, हनुमान रोड, रामलीला चौराहे पर पानी भर गया। तिलक नगर, सुभाष कॉलोनी, करबला समेत कई मोहल्लाें में जलभराव हो गया। गढ़ैया के साथ कटरा सुनाराना, कटरा पठानान वाले रास्ते पर पानी भरा था। बस स्टैंड के सामने वाली सभी दुकानों के अंदर तक पानी भर गया।
विज्ञापन

क्योंकि नाले का निर्माण काफी धीमी गति से किया जा रहा है। शहर की नई आबादी वाले क्षेत्र बघेल कालोनी, उर्दूनगर,श्रीपाल कालोनी, नगला पचिया, हिमायूंपुर, ककरुऊ कोठी, श्रीराम कॉलोनी, टापाखुर्द,अब्बासनगर, न्यू राठौर नगर, सतीनगर, हस्मतनगर, ठारपूटा के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश रुकने पर लोग दुकानों के साथ घरों से पानी निकालते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रवार गेट की पुलिया बनने के बाद भी हालात जस के तस
शहर के बीचो-बीच स्थित चंद्रवार गेट की पुलिया के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद शहर वासियों को उम्मीद थी कि अब जलभराव नहीं होगा लेकिन बारिश हुई तो हालात जस के तस ही दिखे। इस बीच शहर से लाइनपार की ओर जाने वाले लोग रेलवे लाइन से होकर निकलने को मजबूर थे। वहीं चूड़ी के ठेल वाले रेलवे लाइन क्रास कर ठेल निकाल रहे थे। बुजुर्गों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राएं भी रेलवे लाइन को क्रास करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed