{"_id":"58a853d24f1c1b0970d83d7d","slug":"medical-investigation-team-recorded-statements","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकीय जांच टीम ने दर्ज किए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकीय जांच टीम ने दर्ज किए बयान
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल के नाम पर पैसे मांगने की जांच करती टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल रिपोर्ट बदलने के मामले में शनिवार को टूंडला पहुंची चिकित्सकों की जांच टीम ने आरोपी चिकित्सक और पीड़ित पक्ष से सवाल जवाब कर बयान दर्ज किए। मामले की जांच और बयान दर्ज कर टीम फीरोजाबाद रवाना हो गई। सोमवार को जांच टीम अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेगी।
बता दें कि थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव रसूलाबाद निवासी सुमन कुमार झगड़े के बाद मेडिकल कराने सीएचसी, टूंडला पहुंचा था। आरोप है कि चिकित्सक डा. पवन कुमार मल्होत्रा ने उससे अच्छी रिपोर्ट बनाने के नाम पर दो हजार रुपये की मांग की थी। मामले में पीड़ित ने चिकित्सक का फोन टेप कर वायरल कर दिया था। मामले में सीएमओ ने जांच बैठा दी थी। शनिवार को एसीएमओ डा विनोद कुमार की अध्यक्षता में जांच टीम ने पहले पीड़ित पक्ष सुमन से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। ऑडियों सीडी की मांग की गई। इसके बाद आरोपी चिकित्सक से भी सवाल पूछे और बयान दर्ज किए। जांच टीम में एसीएमओ डॉ.विनोद कुमार, सीएचसी अधीक्षक डा संजीव वर्मा व डा भरतवीर सिंह थे। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। सोमवार को जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी जायेगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।