{"_id":"61fd7733c05a866629533a8c","slug":"medical-collage-anti-cancer-unit-firozabad-news-agr523364992","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में हो सकेगी मुंह के कैंसर की पहचान, तंबाकू निषेध केंद्र ओपीडी शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में हो सकेगी मुंह के कैंसर की पहचान, तंबाकू निषेध केंद्र ओपीडी शुरु
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! मेडिकल कॉलेज में खोली गई तंबाकू निषेध ओपीडी में बैठे चिकित्सक
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में कैंसर रोगियों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। इसमें 60 फीसदी मरीज मुख कैंसर के शिकार होते हैं। जिले में तंबाकू का सेवन बड़ी संख्या में लोग करते हैं। मरीजों को मुंह के कैंसर की समय से पहचान हो सके, इसलिए मेडिकल कॉलेज के दंत रोग विभाग में तंबाकू निषेध ओपीडी की शुरुआत की गई है। यहां कैंसर के प्राथमिक लक्षण की पहचान की जाएगी।
विश्व कैंसर दिवस पर तंबाकू निषेध ओपीडी की शुरुआत दंत रोग विशेषज्ञ विभागाध्यक्ष डॉ. किरन ने की। डॉ. किरन ने बताया कि मुख कैंसर की जांच और बचाव के लिए ओपीडी प्रारंभ की गई है। अभी तक लोग जांच नहीं कराते थे और देरी होने के कारण कैंसर घातक रूप ले लेता था। मगर, मुख कैंसर की संभावना होने पर पहले क्लीनिकल जांच की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर मुंह से एक मांस का टुकड़ा लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। इसमें कैंसर की जानकारी हो सकेगी। उन्होंने बताया कि प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा द्वारा डेंटल लेजर मशीन की व्यवस्था कराई जा रही है। इससे मुंह के कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों का इलाज शुरू हो सकेगा। धीरे-धीरे ओपीडी का विस्तार किया जाएगा। तंबाकू खाने से मुंह छोटा हो गया हो, लाल या सफेद चकत्ते हों तो वह जांच करा सकते हैं।
..
संगोष्ठी का किया आयोजन
फिरोजाबाद। एफएस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद में विश्व कैंसर दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। लोगों को कैंसर के बचाव के लिए कहा गया। इस दौरान कुलपति डॉ. संजीव भारद्वाज, सचिव डॉ. योगेश यादव, राहुल यादव, निति यादव, डॉ. देवीलाल यादव, डॉ. अंकुर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।