{"_id":"655f9b36c1ab6705a6084968","slug":"mbbs-student-created-ruckus-in-trauma-center-warning-notice-issued-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-10686-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ट्राॅमा सेंटर में एमबीबीएस छात्र ने किया हंगामा, चेतावनी नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ट्राॅमा सेंटर में एमबीबीएस छात्र ने किया हंगामा, चेतावनी नोटिस जारी
Fri, 24 Nov 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सरकारी ट्राॅमा सेंटर में स्वशासी मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत एमबीबीएस छात्र ने हंगामा किया। अस्पताल में मौजूद स्टाफ से अभद्रता की। प्राचार्य ने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद धौलपुर से छात्र के अभिभावकों को बुलाकर छात्र को चेतावनी नोटिस जारी किया।राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने बृहस्पतिवार को दोपहर सरकारी ट्राॅमा सेंटर में निरीक्षण किया था। निरीक्षण खत्म होने के बाद एमबीबीएस फाइनल वर्ष के छात्र कुनाल त्यागी अपने एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए सरकारी ट्राॅमा सेंटर आया था। छात्र ने सरकारी ट्राॅमा सेंटर में हंगामा शुरु कर दिया। स्टाफ के लोगों से छात्र ने अभद्रता करना शुरु कर दिया। छात्र के हंगामे की सूचना पर प्राचार्य बलवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। प्राचार्य ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने छात्र को समझाकर ट्राॅमा सेंटर से बाहर कर दिया। प्राचार्य ने धौलपुर से छात्र के अभिभावक को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। अंतिम चेतावनी जारी करते हुए नोटिस दिया है।
--
छात्र का बर्ताव गलत है। कॉलेज में भी स्टाफ और अन्य छात्रों से झगड़ा करता है। छात्र शराब पीकर हंगामा करता है। हमने छात्र के अभिभावक को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया है। उसे नोटिस जारी कर दिया है।
डाॅ. बलवीर सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
छात्र का बर्ताव गलत है। कॉलेज में भी स्टाफ और अन्य छात्रों से झगड़ा करता है। छात्र शराब पीकर हंगामा करता है। हमने छात्र के अभिभावक को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया है। उसे नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
डाॅ. बलवीर सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज