{"_id":"638f8146e82cd07ccd1ccffb","slug":"maximum-objections-came-in-70-wards-of-municipal-corporation-firozabad-news-agr5559089170","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नगर निगम के 70 वार्डों की आई सर्वाधिक आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नगर निगम के 70 वार्डों की आई सर्वाधिक आपत्तियां
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शासन की ओर से वार्डों के जारी आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने का काम चल रहा है। मंगलवार की शाम तक नगर निगम के 70 वार्डों में सबसे अधिक 112 आपत्तियां दर्ज की गईं। इसी के साथ टूंडला, शिकोहाबाद एवं सिरसागंज नगर पालिका के वार्डों के संबंध में आपत्ति आईं हैं। चार नगर पंचायतों के वार्ड आरक्षण पर किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं आई है।
नगर निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची एक दिसंबर को जारी कर दी गई थी। वार्डों के आरक्षण पर अभी तक आपत्तियों के आने का क्रम जारी है। कई संगठनों की ओर से मुख्यालय एसडीएम और डीएम कार्यालय पर आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। मुख्यालय स्थित एलबीसी कार्यालय में आपत्तियों को एकत्रित किया जा रहा है।
डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी के द्वारा निस्तारण किया जाएगा। अभी तक जिला मुख्यालय पर आई आपत्तियों में फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र में सबसे अधिक 112 आपत्तियां दर्ज कराई गई। इसके अलावा शिकोहाबाद नगर पालिका प्रांगण के वार्डों में 11 एवं टूंडला नगर पालिका के वार्डों में तीन तथा सिरसागंज नगर पालिका के वार्ड आरक्षण में दो आपत्तियां दर्ज की गई। 4 नगर पंचायतों में अभी तक आपत्ति नहीं आई है। यह आपत्तियां 9 दिसंबर को शाम को पांच बजे तक दर्ज कराई जा सकेंगी।