फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Max collides with truck parked at Kathfori toll, one dead

कठफोरी टोल पर खड़े ट्रक से टकराई मैक्स, एक की मौत

Sun, 22 Aug 2021 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Max collides with truck parked at Kathfori toll, one dead
रफ़रोजाबाद ! टोल टैक्स के समीप हुए हादसे के बाद क्रेन से दुर्घटना ग्रस्त वाहन को हटवाती पुलिस - फोटो : FIROZABAD
कठफोरी। कठफोरी टोल के समीप मैक्स जीप खड़े ट्रक टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मैक्स सवार नोएडा से रक्षाबंधन पर अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन

सिरसागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कठफोरी टोल टैक्स के समीप नोएडा से आ रही मैक्स जीप चालक ने गाड़ी से संतुलन खो बैठा और मैक्स सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में मैक्स का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मैक्स सवार मानसिंह पुत्र सीताराम निवासी ईश्वर पुरी मानिकपुर मोड़ थाना इकदिल जिला इटावा, आशीर्वाद पुत्र मान सिंह, शशि बिंद पुत्र पच्चीलाल, आशा देवी पत्नी शशि बिंद निवासी ग्राम फूलापुर थाना वैदपुरा इटावा घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान आशा ने दम तोड़ दिया। अस्पताल कर्मचारियों ने महिला का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। आशा की मौत की सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सिरसागंज प्रवींद्र कुमार ने बताया कि हादसे में चार लोग घायल हुए थे। एक महिला की उपचार के दौरान मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed