फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Maternal death, allegations of negligence in treatment

Firozabad News: प्रसूता की मौत, इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप

Thu, 03 Oct 2024 03:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 03 Oct 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Maternal death, allegations of negligence in treatment
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में आठ माह की गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगाें ने इलाज न कराने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायका पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला अंबेनगर सैलई निवासी निशा (23) आठ माह से गर्भवती थी। उसका कई दिनों से उपचार चल रहा था। खून की कमी होने के कारण उसकी तबियत खराब थी। दिल्ली में परिजन उसे भर्ती कराया था। जहां हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे घर ले आए। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी पर मायका पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। उन्होंने इलाज कराने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मायका पक्ष के लोगों का आरोप है कि ससुराली अतिरिक्त दहेज में एक कार व पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि मायका पक्ष की तहरीर पर पति रोहित, ससुर प्रेम नरायण उर्फ साधू, सास मीना देनी, ननद प्रियंका के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed