फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Massive fire at tyre factory in Shikohabad in firozabad

शिकोहाबाद में टायर फैक्टरी में भीषण आग: आसमान में छाया धुएं का गुबार, लपटों पर काबू पाने में जुटी दमकल कर्मी

Sun, 04 Oct 2026 04:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sun, 04 Oct 2026 04:08 PM IST
सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में रविवार को टायर फैक्टरी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू हो गईं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
Massive fire at tyre factory in Shikohabad in firozabad
टायर फैक्टरी में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिकोहाबाद के नौशहरा क्षेत्र के उरमुरा किरार स्थित एसएमवीडी टायर फैक्टरी में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। फैक्टरी से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


रविवार दोपहर ढाई बजे करीब यह घटना हुई। फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। आग लगने के कारणों और नुकसान का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटना की जानकारी जुटा रही है। वहीं एसडीएम राजेश शुक्ला, सीओ जयविन्द गुप्ता, इंस्पेक्टर अनुज राणा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed