फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Massive Blast in Firozabad House Roof Blown Off One Dead After Firecracker Explosion

फिरोजाबाद में भीषण विस्फोट: फिल्मी सीन की तरह उड़ गई घर की छत, एक व्यक्ति की मौत...पटाखों के भंडारण में धमाका

Mon, 10 Nov 2025 03:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Nov 2025 03:48 PM IST
सार

फिरोजाबाद में एक मकान में जोरदार धमाके ने लोगों का दिल दहला दिया। विस्फोट इतना भीषण था कि धुंध छा गई। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। इस धमाके में घर की छत उड़ गई, जिसके नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
Massive Blast in Firozabad House Roof Blown Off One Dead After Firecracker Explosion
फिरोजाबाद हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के ग्राम हैवतपुर कर्खा में शादी-ब्याह के लिए आतिशबाजी बनाने का काम करने वाले एक व्यक्ति के घर में सोमवार को धमाका हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दो बच्ची जख्मी हो गईं। मकान की छत और दीवारें ढह गईं। गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


जलालुद्दीन उर्फ पप्पू (60) निवासी हैवतपुर कर्खा घर में आतिशबाजी बनाने का काम करते थे। जलालुद्दीन के बड़े बेटे इंसाफ अली के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पिता घर में गैस पर खाना गर्म कर रहे थे। गैस सिलिंडर लीकेज होने के कारण अचानक आग लग गई। लीकेज से लगी आग ने मकान के अंदर रखे पटाखों के भारी भंडारण को अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


पटाखों में हुए धमाकों के कारण मकान का लिंटर और दीवारें गिर गईं। पिता जलालुद्दीन की लिंटर के मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। परिवार की दो बच्ची आशिकी (9 वर्ष) एवं अंजू (5 वर्ष) भी मलबे की ईंट लगने से चोटिल हो गईं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। जलालुद्दीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैली अफवाह, पुलिस ने दिया स्पष्टीकरण
हादसे के बाद अफवाह फैल गई कि धमाके के कारण अन्य घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। आसपास के घरों में जांच की गई। इसके बाद एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि केवल मृतक के घर की छत गिरी है, कई अन्य घरों के क्षतिग्रस्त होने की बात महज अफवाह है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है और इस संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


मृतक शादी समारोह में पटाखे मुहैया कराने तथा चलाने का काम करता था। प्रथम दृष्टया पता लगा है कि मकान में पटाखों से ब्लास्ट हुआ है, जिसके मलबे में दबकर जलालुद्दीन उर्फ पप्पू की मौत हुई है। मौके से काफी मात्रा में आतिशबाजी बरामद हुई है। मृतक के पास लाइसेंस था या नहीं, इसकी एवं अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। -सौरभ दीक्षित, एसएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed