फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Marvel incarnation, the birth of Sukdham Shyam ...

चमत्कार अवतार, जन्म सुखधाम श्याम का ...

Thu, 25 Aug 2016 11:28 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 25 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Marvel incarnation, the birth of Sukdham Shyam ...
चमत्कार अवतार, जन्म सुखधाम श्याम का... - फोटो : Amar Ujala
रात के 12 बजते ही मंदिरों में गूंज उठे घंटे, महाआरती के बाद प्रसाद बांटा गया
विज्ञापन

गुरुवार रात को 12 बजते ही मंदिरों में घंटे घड़ियाल गूंज उठे। नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की...गूंज मंदिरों के साथ घरों में सुनाई देने लगी। पूरे शहर में उल्लास था। जयश्रीकृष्ण के जयकारे लगाए जा रहे थे। कन्हा के जन्म की खुशी के साथ मंदिरों में आरती उतारी व प्रसाद बांटा। हर कोई प्रसाद पाकर खुद को धन्य समझ रहा था।
कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां सुबह से प्रारंभ हो गई थी। मंदिरों एवं घरों में हिंडोले सजाए गए। मंदिरों में कारीगर तो घरों पर परिवार के सदस्य सहयोग कर रहे थे। महिलाओं व युवतियों ने व्रत रखा। पेमेश्वर नाथ महादेव मंदिर, श्री रामेश्वर पंचमुखी महादेव मंदिर गल्ला मंडी, पंचमुखी महादेव मंदिर पुरानी तहसील प्रांगण, मोहल्ला दुली स्थित राधामोहन महाराज मंदिर, क्षेत्रीय मंदिर गौशाला पर झांकी सजाई गई। देर शाम को भजन कीर्तन का क्रम चला। रंग बिरंगी लाइटों से सजे मंदिर एवं मार्ग काफी आकर्षक थे। इधर माथुर चतुर्वेदी समाज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर व्रत रखा,पूजा अर्चना की। रात्रि को 12 बजे कृष्णजन्म के साथ आरती उतारी।
विज्ञापन


द्वारिकाधीश महाराज का हुआ अभिषेक
कृष्णापाड़ा स्थित मंदिर द्वारिकाधीश महाराज प्रांगण में भगवान द्वारिकाधीश की भव्य झांकी सजाई गई। मंदिर प्रांगण फूलों की सुगंध से महक रहा था। गेंदा, गुलाब, बेला के फूलों के मध्य विराजमान भगवान कृष्ण काफी आकर्षक लग रहे थे। रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्म के साथ महंत पंडित अभिषेक गौर ने ढाई क्विंटल दूध, दही, गंगाजल व शहद से अभिषेक किया। आरती के साथ प्रसाद बांटा गया। इसमें ब्रजेश मीत्तल, वैद्य भवानीशंकर, लोकेश अग्रवाल, राकेश गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री बांकेबिहारी की छटा देखने उमड़े श्रद्धालु
श्रीबांकेबिहारी महाराज मंदिर में दिल्ली एवं वृंदावन के कलाकारों ने भव्य झांकी सजाई। शाम को छह बजे जैसे ही पट खुले तो तो बिहारी जी महाराज के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन को कतार में दिखाई दिए। रात्रि 12 बजे पंडित मुन्नालाल शास्त्री ने आरती के साथ प्रसाद का वितरण किया। मंदिर कमेटी के छक्कूलाल पहलवान, राजबहादुर उपाध्याय, भगवान सिंह झा, सुभाष चंद्र शर्मा, रामअवतार, राजेंद्र प्रसाद, रामखिलाड़ी, रामप्रकाश शर्मा, कन्हैया शर्मा, समीर शर्मा मौजूद थे।

राधा-कृष्ण की झांकी के हुए दर्शन
सदर बाजार स्थित नगर के प्राचीन श्री राधाकृष्ण मंदिर में झांकियों की सजावट के साथ मंदिर में की गई सजावट सभी को आकर्षित कर रही थी। कृष्ण की झांकियों के दर्शन को श्रद्धालुजन उमड़ रहे थे। हर कोई दर्शन करके खुद को धन्य समझ रहा था। भजन कीर्तन के साथ रात्रि को 12 बजे जन्मोत्सव के साथ महाआरती एवं प्रसाद का वितरण किया गया।

नगर निगम ने सजाई रंगोली
नगर निगम ने शहर के प्रमुख मंदिरों के आस-पास रंगोली सजवाई। चूने का छिड़काव कराया। बड़े हनुमान मंदिर, करौली माता मंदिर, गोपाल आश्रम प्रांगण के साथ शोभायात्रा मार्ग पर रंगोली आकर्षक दिखी।


बाबा अमरनाथ की गुफा देखने उमड़ी भीड़  
मोहल्ली दुली स्थित प्राचीन श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर समिति की ओर से बाबा अमरनाथ की भव्य गुफा सजाई गई। अमरनाथ की गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दर्शन को श्रद्धालुजनों की लंबी कतार लगी दिखाई दी। शाम को दर्शन के लिए गुफा महंत राममोहन दीक्षित के निर्देशन में आरती उतारने के साथ खुली तो युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए समिति के पदाधिकारी के साथ पुलिस फोर्स तैनात किया था। समिति के अमित वार्ष्णेय, योगेश गौर अशोक जैन, प्रदीप गौर, संजय सिंघल, अभिषेक गौर, दीपक गौर शामिल थे। हुंडावाला बाग गली नं. 18 में फ्रेंड्स क्लब ग्राउंड में बाबा अमरनाथ बर्फानी गुफा को सजाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed