{"_id":"590f29304f1c1b3a54850cb1","slug":"marudhar-express-s-engine-fails-one-hour-interrupted-down-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरुधर एक्सप्रेस का इंजन फेल, एक घंटा बाधित रहा डाउन ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरुधर एक्सप्रेस का इंजन फेल, एक घंटा बाधित रहा डाउन ट्रैक
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 07 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर रेलखंड पर रविवार को मरुधर एक्सप्रेस का इंजन तकनीकी खराबी के कारण फेल हो गया। इंजन फेल होने से ट्रेन खड़ी हो गई। चालक की सूचना पर मुख्य नियंत्रण कक्ष द्वारा पीछे से आ रहीं अन्य ट्रेनों को रुकवाते हुए दूसरे इंजन की मदद से ट्रेन को गंतव्य के लिए एक घंटे बाद रवाना किया गया।
जोधपुर से चलकर वाराणसी की ओर जा रही मरुधर एक्सप्रेस शनिवा रात अपने निर्धारित समय से गंतव्य के लिए रवाना हुई। टूंडला से निकलकर अपने निर्धारित स्टॉपेज से होते हुए रात करीब 11.45 बजे इटावा पहुंची। तभी अचानक ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। तकनीकी खराबी के कारण इंजन कुछ दूर चलकर रुक गया। रेल चालक ने तत्काल ही रेल अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना पर मुख्य नियंत्रण कक्ष ने पीछे आ रहीं ट्रेनों को पिछले रेलवे स्टेशनों पर रुकवा दिया। इसके बाद मालगाड़ी का इंजन भेजकर लगभग एक घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। घटना के चलते पीछे आ रही जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस सहित लगभग आधा दर्जन गुड्स ट्रेनें प्रभावित रहीं।