फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Marry me or give me 10 lakh rupees girl condition to UP police constable

UP: शादी करो या फिर 10 लाख रुपये दो...यूपी पुलिस के सिपाही से युवती ने इसलिए रखी ऐसी शर्त; रह जाएंगे सन्न

Sat, 16 Aug 2025 06:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Aug 2025 06:57 PM IST
सार

यूपी पुलिस के सिपाही को एक युवती से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। ये युवती सिपाही के गले की ऐसी फांस बन गई, जिसने उसे बड़ी मुसीबत में डाल दिया। वो सिपाही से शादी की जिद करने लगी। मना करने पर 10 लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगी। पीड़ित की शिकायत के बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
Marry me or give me 10 lakh rupees girl condition to UP police constable
सिपाही और युवती सांकेतिक - फोटो : ai generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस विभाग में तैनात सिपाही को प्यार के जाल में फंसा लिया। पुलिसकर्मी द्वारा शादी से इन्कार करने पर उससे 10 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न करने पर फर्जी केस में फंसाने एवं जान से मरवाने की धमकी दी है। पीड़ित पुलिसकर्मी ने न्यायालय के आदेश पर थाना शिकोहाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पंकज कुमार निवासी बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद वर्तमान में कानपुर में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात हैं। उनका आरोप है कि उसकी दोस्ती इटावा की रहने वाली एक युवती से हो गई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। युवती ने जब पुलिसकर्मी से शादी का दबाव बनाया, तो पुलिसकर्मी ने शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस बात से नाराज होकर युवती ईशू, उसका भाई गोलू एवं पिता राज कुमार ने उसको शिकोहाबाद के सुभाष तिराहे पर बुलाया। यहां तीनों ने उस (पुलिसकर्मी) पर शादी करने या फिर 10 लाख रुपये देने का दबाव बनाया। कोई मांग पूरी न होने पर अब पीड़ित को जान से मरवाने या फिर फर्जी केस में जेल भिजवाने की धमकी दी है। पीड़ित पुलिसकर्मी ने इस घटना की रिपोर्ट 9 माह बाद न्यायालय के आदेश पर शिकोहाबाद में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed