{"_id":"670e787f61e72a51df04bb4f","slug":"married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-in-temple-in-firozabad-tired-of-domestic-discord-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मंदिर में फंदे से झूली विवाहिता, घरेलू कलह से परेशान होकर उठाया कदम; मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मंदिर में फंदे से झूली विवाहिता, घरेलू कलह से परेशान होकर उठाया कदम; मची चीख पुकार
Tue, 15 Oct 2024 08:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Oct 2024 08:47 PM IST
सार
सुहागनगरी में विवादिता ने मंदिर में फंदे से लटककर जान दे दी। घरेलू कलह से परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया। घरवालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता ने घर के बाहर बने शिव मंदिर में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। पति ने किसी तरह फंदा काटकर शव को उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भिजवा दिया।
विज्ञापन
घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के भांडरी गांव की है। गांव निवासी उषा देवी (30) का मायका गांव गढ़िया भदौल थाना बरनाहल जनपद मैनपुरी में है। वह गांव भांडरी में अपने पति रवि यादव के साथ रहती थीं। मंगलवार को किसी बात को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया था। इस बीच पति ने डायल-112 पर फोन करके पुलिस को भी सूचित किया था। पुलिस ने भी मौके पर आकर दोनों को समझाया।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद विवाहिता ने घर के बाहर बने हुए शिव मंदिर में जाकर अपनी साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना की जानकारी जब परिजन को हुई तो परिवार में मातम छा गया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर पति भी बाहर आ गया। जिसने फंदा काटकर शव को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भिजवा दिया। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए मृतका के पति रवि एवं रवि के भाई को हिरासत में लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि घरेलू कलह घटना में सामने आया है। अभी मामले में पूछताछ की जा रही है।