{"_id":"66c35f5d9a66470cc806ae14","slug":"married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-in-firozabad-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: रक्षाबंधन पर मायके जाने से रोका... तो महिला ने उठाया ऐसा कदम, कांप गए घरवाले; किसी को नहीं हुआ यकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: रक्षाबंधन पर मायके जाने से रोका... तो महिला ने उठाया ऐसा कदम, कांप गए घरवाले; किसी को नहीं हुआ यकीन
Mon, 19 Aug 2024 09:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 19 Aug 2024 09:02 PM IST
सार
सुहागनगरी में पति ने रक्षाबंधन पर मायके जाने से रोका तो महिला ने खौफनाक कदम उठाया। घरवालों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मायकेवालों ने ससुरालीजन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
woman demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार को रक्षाबंधन पर मायके न जाने देने से नाराज विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने चचेरे भाई से बात की थी। खबर पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना टूंडला थाना क्षेत्र के उलाऊ खेड़ा गांव की है। गांव निवासी 29 वर्षीय राजकुमारी की शादी चार वर्ष पूर्व शैलेंद्र यादव निवासी लांघी खुर्द, थाना नगला सिंघी के साथ हुई थी। रविवार दोपहर में राजकुमारी ने पति शैलेंद्र से रक्षाबंधन पर मायके जाने की बात कही थी। बताया गया कि इसको लेकर पति से विवाद हो गया। मायके न जाने देने से नाराज राजकुमारी ने कमरे में जाकर साड़ी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
Trending Videos
विवाहिता के खुदकशी किए जाने पर घबराए ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। मृतका अपने पीछे ढाई साल की बेटी गुडि़या को बिलखते छोड़ा है। चचेरे भाई शिवाजी यादव ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे बहन से रक्षाबंधन पर ले जाने की फोन पर बात हुई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि उस समय बहनोई शैलेंद्र यादव मायके जाने पर उसे मारने की धमकी दे रहे थे। इसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत की सूचना मिली। पिता विनोद यादव ने बताया कि गांव पहुंचने पर बेटी का शव जमीन पर पड़ा मिला था। गले पर चोटों के निशान थे। बेटी की हत्या की गई है।
विवाहिता ने साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -राजेश कुमार सिंह, सीओ टूंडला
