फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Married woman commits suicide by hanging herself due to domestic dispute

Firozabad News: घरेलू कलह में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 18 Dec 2024 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 18 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself due to domestic dispute
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में विवाहिता ने घरेलू कलह में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो विवाहिता फंदे पर झूल रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस परिजन से मामले में पूछताछ कर रही है। गांव श्यावरी निवासी मोहिनी (22) ने घरेलू कलह के चलते बुधवार शाम घर के कमरे में बंद होकर फंदा कसकर जान दे दी। जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन ने खिड़की से देखा कि विवाहिता फंदे पर लटकी हुई है। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पति सोनवीर ने बताया कि उसकी करीब डेढ़ साल पहले ही शादी जसराना क्षेत्र से हुई थी। अपराध निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed