फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Married woman beaten, thrown in dying condition for not getting bike and plot in dowry

Firozabad News: दहेज में बाइक और प्लॉट न मिलने पर विवाहिता को पीटा, मरणासन्न हालत में फेंका

Sun, 07 Jun 2026 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 07 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten, thrown in dying condition for not getting bike and plot in dowry
सांकेतिक 
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण में मथुरा निवासी एक परिवार के चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी सीजेएम कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

थाना दक्षिण के मोहल्ला मोहम्मदगंज निवासी मोहम्मद आविद का आरोप है कि उन्होंने अपनी बहन मंतशा का निकाह करीब ढाई वर्ष पूर्व शकील निवासी नई बस्ती, थाना गोविंद नगर, मथुरा के साथ किया था। दहेज से पति शकील, सास अफलातून, देवर बबलू और जेठ चांद खुश नहीं थे। बाइक और एक प्लॉट की मांग को लेकर बहन को भूखा-प्यासा रखने लगे।

बहन ने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन ससुरालियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। 15 अप्रैल 2026 की शाम मथुरा से आए सभी ससुरालीजन एक बुलेरो गाड़ी में मंतशा को लेकर आए और बेरहमी से पीटने के बाद मरणासन्न हालत में जैन मंदिर के पास फेंककर भाग गए। बहन की बेटी को अपने साथ ले गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मंतशा को तत्काल जिला अस्पताल फिरोजाबाद पहुंचाया था।इस खौफनाक वारदात को लेकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। सुनवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सीओ सिटी प्रवीण तिवारी ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed