फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Married woman beaten for extra dowry, clothes set on fire

Firozabad News: अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, कपड़ों में लगा दी आग

Fri, 11 Jul 2025 01:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 11 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for extra dowry, clothes set on fire
फिरोजाबाद। पांच लाख के अतिरिक्त दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता की जमकर पिटाई की। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उसके कपड़ो में भी आग लगा दी। जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी गाली-गलौज की। जेठ ने गला दबा दिया। किसी तरह उसने जान बचाई। मामले में एसएसपी के आदेश पर उत्तर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगला पानसहाय निवासी शिखा गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 24 नवंबर 2024 को उसकी शादी आगरा के फतेहाबाद रोड निवासी राम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। ससुरालियों ने जान से मारने की नीयत से उसके कपड़ो में आग लगा दी। 10 अप्रैल 2025 को मायके के लोग ससुराल आए तो उनके साथ भी गाली-गलौज की गई। पति की दूसरी शादी की धमकी भी दी। मायके में हंगामा किया। तलाक देने का दबाव बनाया। इन्कार पर पति और जेठ ने गला दबाकर मारने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने राम, भोला, संजय, रजनी, हरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed