{"_id":"685841130d1375cfb20754fd","slug":"married-woman-and-her-daughter-thrown-out-of-the-house-if-they-dont-get-rs-4-lakh-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-150897-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चार लाख रुपये न मिले तो विवाहिता एवं बेटी को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चार लाख रुपये न मिले तो विवाहिता एवं बेटी को घर से निकाला
Sun, 22 Jun 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
फिरोजाबाद। ससुरालीजन ने अतिरिक्त दहेज में चार लाख रुपये की मांग न पूरी न होने पर विवाहिता को तीन वर्ष की बेटी के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता को घर (मायके) के पास छोड़कर चले गए। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
थाना नसीरपुर क्षेत्र के ग्राम लाछपुर निवासी सोनम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी 25 नवंबर 2020 को सौरभ यादव निवासी नौगांव चित्राहट, आगरा के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति सौरभ यादव, ससुर राम निवास, सास शीला देवी, देवर शनि यादव दहेज को लेकर प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। आरोप है कि वह चार लाख रुपये अतिरिक्त दहेज में मांग कर रहे थे। 26 मई को ससुराल वालों ने पीड़िता के साथ मारपीट की। इसके साथ ही धमकाया कि जब तक चार लाख रुपये नहीं लाओगी तब तक घर में नहीं घुसने देंगे। उसका कहना है कि इसके बाद तीन साल की बेटी के साथ एक वाहन से लाकर उसे मायके पास छोड़ भाग निकले। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर करके मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।