फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Married sake of dowry murder

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या

Mon, 21 Nov 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद Updated Mon, 21 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Married sake of dowry murder

विज्ञापन
सिरसागंज के गांव नगला पांडेय में महिला की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव जेवडा निवासी रतीराम ने अपनी पुत्र विनीता का विवाह दो वर्ष पूर्व सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला पांडेय निवासी ओमवीर सिंह के साथ किया था। पीड़ित रतीराम का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज को लेकर विनीता को परेशान किया करते थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने रविवार रात उसकी जिंदा जलाकर हत्या कर दी और शव को घर पर छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी पर रतीराम परिवारीजनों के साथ मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सिरसागंज का कहना है कि मृतका के पिता रतीराम की तहरीर पर पति ओमवीर सिंह, ससुर गजेंद्र, सास कुसमा, ननंद वीनू और गुड़िया के साथ नंदोई कन्हैया के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed