फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Car riders entered the factory and beat up the workers in firozabad

Firozabad: कार सवारों ने फैक्टरी में घुसकर श्रमिकों को पीटा, विरोध करने पर किया पथराव

Wed, 27 Jul 2022 10:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2022 10:07 AM IST
विज्ञापन
Car riders entered the factory and beat up the workers in firozabad
सांकेतिक तस्वीर
फिरोजाबाद के मीरा चौराहे के समीप एक कारखाने में सोमवार देर रात कार सवार युवकों ने धावा बोल दिया। फैक्टरी में काम कर रहे श्रमिकों की पिटाई की। विरोध करने पर पथराव कर दिया। इससे फैक्टरी में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर लाइनपार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक हमलावर भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ढोलपुरा रोड मीरा चौराहे के समीप गुड्डा बाबू का हाईलाइट कारखाना है। रंगदारी और चौथ वसूली को लेकर सोमवार देर रात कार सवार युवकों ने कारखाने में धावा बोल दिया। कर्मचारियों और श्रमिकों को पीटने लगे। विरोध करने पर आरोपी युवकों ने पथराव कर दिया। श्रमिक जान बचाकर भागने लगे। पथराव और चीख पुकार सुनकर आसपास की फैक्टरियों में काम कर श्रमिक भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच हमलावर मौके से भाग गए। 
विज्ञापन


कार्यवाहक थानाध्यक्ष शिवभान सिंह ने बताया कि आरोपी युवक जिस कार से आए थे। कार ढोलपुरा निवासी एक महिला की है। वह घर पर नहीं मिलीं। इस कारण यह जानकारी नहीं हो सकी है कि कार कौन मांग कर ले गया था। आरोपियों की तलाश की जा रही है। फैक्टरी मैनेजर ने कुछ लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed