फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mangalsutra and cash snatched from the wife of the headmaster posted in Etah

Firozabad News: एटा में तैनात प्रधानाध्यापक की पत्नी से छीना मंगलसूत्र और नकदी

Sun, 26 Oct 2025 09:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 26 Oct 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Mangalsutra and cash snatched from the wife of the headmaster posted in Etah
लूट के शिकार प्रधानाध्यापक दीपचंद अपने साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए। संवाद - फोटो : लूट के शिकार प्रधानाध्यापक दीपचंद अपने साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए। संवाद
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र में रूपसपुर के पास फिरोजाबाद-इटावा हाईवे पर रविवार शाम बाइक सवार दंपती के साथ लूट की वारदात हुई है। अपाचे बाइक पर सवार बदमाशों ने चलती बाइक से महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़ते हुए पर्स छीन लिया और फरार हो गए। लूट का शिकार हुए प्रधानध्यापक दीपचंद निवासी कुरी कूपा, लाइनपार ने बताया कि वह एटा जिले के एक स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वह अपनी पत्नी चांदनी के साथ बाइक से नवा टेढ़ा, घिरोर, मैनपुरी से अपने घर फिरोजाबाद लौट रहे थे। रूपसपुर के पास अपाचे सवार बदमाशों ने पीछे से आकर बाइक पर बैठी पत्नी चांदनी का पर्स छीन लिया, जिसमें मंगलसूत्र, नकदी और मोबाइल फोन रखा हुआ था। पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी स्वयं थाना परिसर पर पहुंचकर मामले की गंभीरता से जांच करने में जुट गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed