{"_id":"f95c06a8809d0bd63971bcb785add1f9","slug":"mandi-decaying-government-heartless-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के खस्ताहाल पर सरकार ‘बेरहम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के खस्ताहाल पर सरकार ‘बेरहम’
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 25 Feb 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने मंडी समिति फीरोजाबाद की खस्ता हाल को सुधारने से आय कम होने का हवाला देते हुए हाथ खींच लिया। वहीं जिले के जनेश्वर मिश्र गांव की सड़कों की हालत ठीक कराने के लिए प्रदेश सरकार ने मुहर लगा दी। यह जवाब विधायक मनीष असीजा की ओर से विधानसभा में उठाए गए सवालों में दिए गए।
नगर विधायक मनीष असीजा ने फीरोजाबाद मंडी प्रांगण की हालत काफी खराब होने और सुधार कार्य कराए जाने की मांग विधानसभा में रखी थी। मुख्यमंत्री से पूछा कि दो वर्ष में मंडी परिषद को कितनी आय हुई? और कितनी धनराशि खर्च हुई? इसका जवाब मांगा। नगर विधायक के सवाल पर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2013-14 में 2209.18 लाख व 2014-15 में 2459.22 लाख की आय हुई थी। समाज कल्याण मंत्री रामगोविंद चौधरी ने विधायक के सवाल पर स्थायी निवास करने वाली 31 जनजातियों एवं घुमंतू 39 जनजातियों को विमुक्त जाति का प्रमाणपत्र देने तक से इंकार कर दिया। नगर विधायक मनीष असीजा ने जिले में 2013-2015 के मध्य जनेश्वर मिश्र ग्राम विकास योजना के तहत गांवों में सड़कों का निर्माण कराने में घटिया ही सामग्री का प्रयोग करने का सवाल उठाया गया। इस पर शासन ने तो रेंडम जांच कराने पर व्यवस्थाएं ठीक होने का दावा भी किया है।